Almora News: फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में संचालित होगा जीआईसी लोधिया
अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- Almora News: अल्मोड़ा। अतिवृष्टि के कारण जीआईसी लोधिया का भवन क्षतिग्रस्त होने खतरा बढ़ गया है। इस पर डीएम अंशुल सिंह ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय को अस्थाई रूप से फूड क्राफ्ट संस्थान में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं। अब वैकल्पिक भवन में जीआईसी का शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के चलते जीआईसी लोधिया का मुख्य भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। छात्रों के लिए इस जर्जर भवन में पढ़ाई करना बेहद खतरनाक साबित हो रहा था। बुधवार को छत से उखड़ा पलास्टर शिक्षक की कुर्सी के ऊपर गिर गया था। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत लोधिया स्थित फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के परिसर को अस्थाई रूप से स्कूल संचालन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.