Almora News: फुटबॉल में चमका बग्वालीपोखर का अंशु, स्पोर्ट्स कॉलेज हल्द्वानी में चयन
अल्मोड़ा, नवम्बर 15 -- Almora News: रानीखेत। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर के 11 वीं के छात्र अंशु बिष्ट का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज हल्द्वानी के आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए हुआ है। खेल निदेशालय उत्तराखंड की ओर से आयोजित ट्रायल के बाद उनका चयन हुआ। मेधावी छात्र अंशु पूर्व में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के साथ ही जनपद स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बाल दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी ने उन्हें सम्मानित किया। छात्र की उपलब्धि पर शिक्षक-अभिभावक समिति की अध्यक्ष हेमा देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोहर सिंह सहित शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भागलपुर बास्केटबॉल टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.