अल्मोड़ा, नवम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा, संवाददाता। स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के तहत व सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती के अवसर पर अनुसूचित जाति के बालक बालिकाओं की एथलेटिक्स व फुटबॉल प्रतियोगिताएं हुई। फुटबॉल में तलाड़ की टीम विजेता बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच ग्राम तलाड़ व खत्याड़ी अल्मोड़ा के बीच हुआञ तलाड़ ने खत्याड़ी को 6-0 से हराया। तलाड़ की ओर से राकेश ने तीन, अभय ने दो और राजा ने एक गोल किया। एथलेटिक्स बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में जितेंद्र आर्या, दो सौ मीटर में पवन कुमार, आठ सौ मीटर में गौतम कुमार, तीन हजार मीटर में दीपक कुमार व चक्का फेंक में दीपक आर्या और बालिका सौ मीटर में लता, दो सौ मीटर में रिया आर्या, चार सौ मीटर में अर्चना आर्या, आठ सौ मीटर में निकिता आर्या सबसे तेज दौड़ी। यहां डीएसओ महेशी आर्या, भाजपा नगर अध्यक्ष...