Almora News: फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया
अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- Almora News: प्रशांत रावत, धौलछीना। पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को दबिश देकर गिरफ्तार किया है। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि आबकारी एक्ट में आरोपी ललित प्रसाद निवासी लीमा कपकोट बागेश्वर लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। आरोपी को टीम ने दबिश देकर भराड़ी बाजार बागेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.