Almora News: फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अगस्त 17 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस का फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ का अभियान जारी है। इसके तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्त आशीष कुमार निवासी गणेशीगैर धारानौला की गिरफ्तारी को दबिश दी। टीम ने आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इस पर आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.