Almora News: प्राथमिक उपचार के बाद ही रानीखेत भेजा था पूर्व प्रधान
अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- Almora News: अल्मोड़ा। भतरौजखान पीएचसी से रेफर पूर्व प्रधान की सोमवार रात मौत हो गई थी। परिजनों ने समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भतरौजखान पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद भी मरीज को रेफर किया गया था। सोमवार रात भौनली के पूर्व प्रधान 42 वर्षीय गणेश गिरी अचानक दीवार से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए परिजन उन्हें भतरौंजखान पीएचसी पहुंचे, लेकिन परिजनों का कहना था कि अस्पताल में समय पर मरीज का इलाज नहीं किया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले में अपना पक्ष रखा है। विभाग के मुताबिक, अस्पताल में एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। सुबह आठ से दो बजे तक अस्पताल खुला रहता है। इसके बाद इमरजेंसी आने पर खोला जाता है। इसके लिए फार्मासिस्ट का नंबर भी अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.