अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- Almora News: रानीखेत, संवाददाता। शिव मंदिर सभागार में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में क्यूट कान्हां प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन प्रतियोगिता में कई क्यूट कान्हाओं ने वेश भूषा और भाव भंगिमाओं मे माध्यम से समां बांधा। शून्य से तीन और तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग में कई बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। मंच पर अपने परिजनों के साथ पहुंचे बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में यहां हर साल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। समिति के अध्यक्ष विमल सती ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को समिति की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Adityapur News: जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बच्चों ने पेश की कृष्ण लीलाओं की झलक प्रतियोगिता को नंदा देवी महोत्...