Almora News: प्रतिमाओं के निर्माण के लिए अल्मोड़ा पहुंचे कदली वृक्ष
अल्मोड़ा, सितम्बर 18 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर में ऐतिहासिक नंदा देवी मेले की धूम मची हुई है। मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण के लिए भी तैयारियां चल रही है। शुक्रवार सुबह प्रतिमाओं के निर्माण के लिए कदली वृक्षों को अल्मोड़ा लाया गया। वृक्ष लाने के लिए लोग पांडेखोला स्थित खूटकुडी भैरव मंदिर को रवाना हुए। कदली वृक्षों को ड्योढ़ी पोखर होते हुए नंदउा देवी मंदिर में लाया गया। आज ही इन कदली वृक्षों से प्रतिमाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद इन प्रतिमाओं में प्राण पतिष्ठा व पूजा अर्चना की जाएगी। यह भी पढ़ें- नगाड़े-निशाणों के साथ कदली वृक्षों को दिया आमंत्रण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.