अल्मोड़ा, जुलाई 12 -- Almora News: रानीखेत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन पर रानीझील के पास निर्वाणा पार्क में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया। करन माहरा ने कहा कि प्रकृति को बचाना ही भावी पीढ़ी के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी बड़ी पुत्री के जन्मदिन पर भी पौधरोपण किया गया। इसके बाद व पंचेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा में पहुंचे। यहां नगर पालिका अध्यक्ष अरूण रावत, पीसीसी कैलाश पांडेय, उमेश भट्ट, कमलेश बोरा, गीता पावर, नेहा माहरा, गीता माहरा, कुलदीप कुमार, गोपाल देव, चंदन बिष्ट, पंकज गुरुरानी, सुंदर कुवार्बी, दीपक पंत, विनीत चौरसिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...