Almora News: पेयजल लाइन में रिसाव से मोटर मार्ग पर बना तालाब
अल्मोड़ा, नवम्बर 15 -- Almora News: चौखुटिया। ब्लॉक के बरलगांव-गैराड़ मोटर मार्ग में जलभराव की समस्या से स्थानीय काफी परेशान हैं। लोगों के अनुसार द्वाराहाट पेयजल पंपिंग योजना के पाइप में रिसाव के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा तालाब में बदल गया है। लोगों ने इसे जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। ब्लॉक के सिरोली ग्रामसभा के पास बरलगांव-गैराड़ मोटर मार्ग में हुआ जलभराव लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। लोगों के अनुसार द्वाराहाट पेयजल योजना के पाइप से बहते पानी के कारण यहां सड़क का लगभग दस मीटर हिस्सा तालाब में बदल गया है। लगातार बहाव से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लगी है। कहा कि कुछ दिन पहले ही सड़क में डामरीकरण किया गया था, लेकिन रिसाव के चलते नई बनी सड़क की हालत बिगड़ने लगी है। पानी भरने से वाहन चालकों को गड्डों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.