अल्मोड़ा, अगस्त 17 -- Almora News: अल्मोड़ा। पूर्व स्पीकर व जागेश्वर से विधायक रहे गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। बयान जारी करते हुए कहा कि फड़का-भांगरद्योली-मोतियापाथर पम्पिंग योजना कांग्रेस सरकार में स्वीकृत हुई थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई। इसका नतीजा है कि कई गांवों के लोग आज भी वाहनों से पानी ढोकर आपूर्ति करने को मजबूर हैं। कुंजवाल ने कहा कि लंबे राजनीति की जीवन में यह नहीं समझ पाया कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारों में जो काम करने की गति है, वह इतनी अलग-अलग क्यों है। जबकि मशीनरी दोनों में एक है। इसका जीता जागता उदाहरण पम्पिंग योजना है जो कांग्रेस ने स्वीकृत की थी। जो आज तक पूरी नहीं हुई। इससे मोतियापातर, नाटाडोल सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग वाहनों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।आरोप लगाया कि ...