Almora News: पेड़ से टकराकर पलटा ट्रक, चालक घायल
अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: सल्ट, संवाददाता। भकराकोट के पास रविवार रात एक ट्रक पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात एक ट्रक मरचूला से रामनगर की ओर जा रहा था। भकराकोट के पास पहुंचते ही चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में पूछड़ी, रामनगर निवासी 40 वर्षीय चालक जगत सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मोहान चेकपोस्ट के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल चालक को ट्रक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। उसका रामनगर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.