Almora News: पेट्रोल और गैस वाहनों में टक्कर, यातायात प्रभावित
अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: रानीखेत। यहां पन्याली के पास गुरुवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर के वाहन और पेट्रोल वाहन में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण काफी देर तक यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को व्यवस्थित कराया, बाद में यातायात सुचारू हो सका। जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान पेट्रोलियम वाहन और इंडेन गैस कैंटर की हल्द्वानी राज्य मार्ग पर जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में वाहनों को क्षति पहुंची। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुई। काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों वाहनों के चालकों में सहमति बन गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.