अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने चेकिंग के दौरान टीम पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हुए गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने आरोपी को ऊधमसिंह नगर के बाजपुर बन्नाखेड़ा से दबोचा है। आरोपी के पास से पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया था। पुलिस के मुताबिक बीते नौ अक्तूबर को जैनल से देघाट मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार तस्करों से 25.240 किग्रा गांजा बरामद किया था। मौके से तीन आरोपी पकड़े गए थे, लेकिन 41 वर्षीय आरोपी जगदीश सिंह निवासी गौवरा बाजपुर ऊधमसिंह नगर पुलिस टीम पर धारदार पातल से हमला कर फरार हो गया था, जिससे तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। भतरौजखान थाने में इसके खिला...