Almora News: पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
अल्मोड़ा, नवम्बर 17 -- Almora News: मुकेश सक्टा, रानीखेत, संवाददाता। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सीओ भावना कैंथोला ने चौबटिया चौकी में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने फर्जी कॉल, मैसेज, ओटीपी, यूपीआई फ्रॉड और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की। साथ ही पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी भी दी। उन्होंने साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। बैठक में प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, बृजमोहन भट्ट, पूर्व सभासद अर्चना पाठक सहित क्षेत्र के ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.