अल्मोड़ा, अक्टूबर 25 -- Almora News: रानीखेत। कोतवाल भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम ने रामलीला मंच चिलियानौला व थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत की ओर से रामलीला मंच दन्या में लोगों को साइबर ठगी व अन्य विषयों पर जागरूक किया। साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान, म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग आदि की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...