Almora News: पुलिस ने आठ घंटे में पकड़ा बुलेट चोरी का आरोपी
अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- Almora News: अल्मोड़ा। बुलेट चोरी के मामले में पुलिस ने मुश्तेदी दिखाते हुए मुकदमा दर्ज होने के आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। तल्ला चीनाखान निवासी अनुराग तिवारी ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी दी थी। कहना था कि 22 सितंबर की रात उनके घर से अज्ञात ने बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ली है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस पर एसएसपी चंद्रेशखर आर घोड़के के निर्देश पर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने टीम के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान 19 वर्षीय विशाल बोरा निवासी बाड़ेछीना धौलछीना के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को चोरी की गई बुलेट के साथ दबोच लिया। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.