अल्मोड़ा, अक्टूबर 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कठपतिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान कार सवार रामनगर निवासी दो युवकों को अवैध देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भानू प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की निवासी पेट पड़ाव चौराहा और अंकित सिंह उर्फ छोटू निवासी लूटाबड़, रामनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पहाड़ से गांजा खरीदकर रामनगर ले जाने की बात कही। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, भानू के खिलाफ रामनगर में तीन, जबकि अंकित के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई एसएसपी चंद्रशेखर आर घोडके के निर्देश पर सीओ बलवंत सिंह...