Almora News: पिकअप पर गिरा पेड़, हाईवे में आवाजाही हुई बाधित
अल्मोड़ा, अगस्त 28 -- Almora News: सोमेश्वर। चनौदा बाजार में अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर गुरुवार शाम विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी पिकअप को भी नुकसान पहुंचा। यातायात बंद होने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुरुवार शाम करीब छह बजे अल्मोड़ा कौसानी हाईवे में चनौदा बाजार के बीच एक सूखा हुआ चीड़ अचानक टूटकर गिर गया। चीड़ के पेड़ का एक हिस्स दुकान की ऊपर छत और बाकी हिस्सा टूटकर हाईवे में गिर गया। सड़क किनारे एक पिकअप खड़ी थी। पेड़ के पिकअप के ऊपर गिरने के कारण पिकअप को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं चल रहा था। अन्यथा बढ़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं, हाईवे पर पेड़ गिरने से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.