Almora News: पालिका में स्वास्थ्य केंद्र के लिए डीएम से लगाई गुहार
अल्मोड़ा, जुलाई 2 -- Almora News: रानीखेत। चिलियानौला पालिका में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग अब जिलाधिकारी तक पहुंच गई है। पर्वतीय वृद्धजन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने एडीएम युक्ता मिश्रा से मुलाकात की और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि पालिका में स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से लोग परेशान हैं। अध्यक्ष चंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पदाधिकारी गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचे, वहां एडीएम से मुलाकात की। कहा कि पालिका बनने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बुजुर्गों और महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.