Almora News: पांच साल से लापता झारखंड की बुजुर्ग परिजनों से मिली
अल्मोड़ा, नवम्बर 21 -- Almora News: भिकियासैण। झारखंड के रांची जिले के मांडर प्रखंड से करीब पांच साल से लापता 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भिकियासैण स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर ने उसके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की है। भटकते हुए बीते नौ नवंबर को भिकियासैण पहुंची इस महिला को स्थानीय पुलिस ने आश्रय और देखरेख के लिए सेंटर के सुपुर्द किया था। सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका दीपा बिष्ट ने बताया कि सेंटर में आश्रय देने के बाद महिला की नियमित देखभाल और काउंसलिंग की गई। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को रांची क्षेत्र का निवासी बताया। इसी सुराग के आधार पर सेंटर के स्टाफ ने आईटी तकनीक और रांची पुलिस से संपर्क साधा। जांच करने पर पता चला कि रांची के मांडर थाने में अगस्त 2021 में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद रांची पुलिस के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.