Almora News: पांच महीने बाद खुला मोहान सफारी का दुर्गा देवी गेट
अल्मोड़ा, नवम्बर 16 -- Almora News: सल्ट। मानसून सीजन के चलते पांच महीने से बंद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के दुर्गा देवी पर्यटन जोन के द्वार रविवार 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिए गए। गेट खुलते ही पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन सुबह और शाम की दोनों पालियों में कुल 30 जिप्सियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडाउन के अंतर्गत मन्दाल रेंज के दुर्गा देवी जोन में वन क्षेत्राधिकारी मन्दाल रेंज ने पर्यटक जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया। लंबे इंतजार के बाद सफारी शुरू होने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। दरअसल, प्रतिवर्ष मानसून सीजन शुरू होने से पहले 15 जून को यह जोन पर्यटकों के लिए बंद कर दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.