Almora News: पहाड़ में सोलर सिंचाई योजना बनी किसानों का वरदान
अल्मोड़ा, सितम्बर 4 -- Almora News: अल्मोड़ा। ब्लॉक भैसियाछाना के ग्राम जर्यूड़ा (दसौं) में सोलर पंप योजना स्थापित होने से किसानों की वर्षा जल पर निर्भरता से निजात मिल गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि भूमि जल स्रोतों से अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण खेतों तक ग्रेविटी के माध्यम से पानी पहुंचाना संभव नहीं हो पाता था। इस विकट समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई विभाग की ओर से जर्यूड़ा गांव में 12.44 लाख रुपये की कुल लागत से आधुनिक सोलर सिंचाई योजना का निर्माण कराया गया है। इस सौर ऊर्जा चालित पंप के स्थापित होने के बाद अब मुख्य टैंक और पाइप लाइन के माध्यम से पर्याप्त पानी सीधे ऊंचाई पर स्थित खेतों तक आसानी से पहुंचाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: जिले के पहाडी व पठारी इलाकों में भी होगा मछली पालन सौर ऊर्जा से संचालित होने के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.