Almora News: पहले पालिका क्षेत्र को मिलेगा पानी, बाद में गांवों में सप्लाई
अल्मोड़ा, जुलाई 23 -- Almora News: रानीखेत। चिलियानौला नगर पालिका की पेयजल समस्या को देखते हुए अब नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। तिपौला ग्राम समूह पेयजल योजना से डबल शिफ्ट में पम्पिंग के साथ पहले जल संस्थान का टैंक भरा जाएगा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का वितरण होगा। फिलहाल ट्रायल बेस पर यह व्यवस्था चलेगी। पालिका और पेयजल विभागों के बीच इसकी सहमति बन चुकी है। बता दें कि चिलियानौला नगर पालिका में पेयजल की भारी समस्या है। यहां गर्मियां तो दूर बरसात में भी पानी की किल्लत रहती है। यहां के लिए तिपौला ग्राम समूह पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.