Almora News: पर्यावरण संरक्षण को पांडेय दंपत्ति ने रोपे 251 पौधे
अल्मोड़ा, जुलाई 21 -- Almora News: रानीखेत। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ताडीखेत के अम्याड़ी निवासी जाने माने समाजसेवी सतीश पांडे और उनकी पत्नी लीला देवी ने प्रत्येक वर्षों की तरह इस बार भी 251 पौधे लगाए। यह पौधे उन्होंने मंदिर परिसर, जाल स्रोत वाले स्थानों पर रोपित किए। ग्राम अम्याड़ी सहित गंगोड़ा और कोटली में दंपत्ति ने बाज देवदार, अनार, अमरूद आदि बहुउपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल का भी उन्होंने संकल्प लिया। गौरतलब है कि पांडे दंपत्ति पिछले कई सालों से बरसात के मौसम में 251 पौधे लगाए आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.