अल्मोड़ा, अक्टूबर 14 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोडा। धौलादेवी के पनुवानौला की रामलीला का मंचन 23 अक्तूबर से होगा। इसको लेकर कमेटी के अध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि इस बार रामलीला को और भव्य रूप दिया जाएगा। पिछले एक माह से पात्रों को तालीम दी जा रही है। रामलीला प्रत्येक दिन शाम सात बजे से शुरू होगी। रामलीला के पात्रों के नाम तय कर लिए गए हैं। हारमोनियम पर भुवन जोशी और तबले पर विशाल बोरा संगत देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...