अल्मोड़ा, नवम्बर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। पुरानी एसीपी व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को जिला अध्यक्ष उमापति पाण्डे की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में 27 नवंबर को देहरादून में रैली एवं सचिवालय घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि परिषद लंबे समय से पुरानी एसीपी (पदोन्नत वेतनमान) 10, 16, 26 की बहाली की मांग शासन स्तर पर उठा रहा है। पूर्व में इस एक सूत्रीय मांग को लेकर शासन को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन प्रकरण अभी भी लंबित है। सरकार की अनदेखी के कारण कार्मिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे कर्मचारी संगठनों में गहरा रोष व्याप्त है। सरकार को चेताने के लिए 27 नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में विशाल रैली व सचिव...