Almora News: पदोन्नति नहीं देने पर प्राथमिक शिक्षकों ने जताई नाराजगी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। दो साल से पदोन्नति प्रकिया लंबित रखने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। सरकार व विभाग ने नई नियुक्तियों के साथ सालों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पात्र शिक्षकों के हितों को भी प्राथमिकता देने की मांग की है। संगठन के लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश सिंह भण्डारी ने कहा कि विभाग की ओर से नई शिक्षकों की नियुक्ति की बात की जा रही है। नई नियुक्तियों का संगठन विरोध नहीं करता, लेकिन पहले से कार्यरत पात्र शिक्षकों की पदोन्नति को अनिश्चितकाल तक लंबित रखना भी उचित नहीं है। उन्होंने टीईटी की बाध्यता को लेकर भी चिंता व्यक्त की। मंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि शिक्षक सालों तक स्कूलों में निष्ठापूर्वक सेवाएं देते हैं, लेकिन समय पर पदोन्नति नहीं मिलने से उनके सेवागत विकास और आर्थिक हित प्रभावित हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.