अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह बिष्ट की मां कलावती देवी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार को उनके पुत्र धर्मेंद बिष्ट और देवेंद्र बिष्ट ने अंतिम यात्रा के बाद उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर चंद्रशेखर द्विवेदी, राजेंद्र रावत, ललित बिष्ट, जगदीश जोशी, अशोक पांडे, कमलेश कनवाल, संतोष बिष्ट, कमल पंत, अभिषेक साह, हेमंत बिष्ट, शिवेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र धानक, संजय नयाल, अनिल सनवाल सहित अन्य पत्रकारों ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...