Almora News: पंडित उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता का संकल्प
अल्मोड़ा, सितम्बर 25 -- Almora News: मुकेश सक्टा ,अल्मोड़ा। भाजपा ने शुक्रवार को अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पांडेखोला स्थित पार्क में कार्यक्रम किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एकात्म मानववाद जैसी महान विचारधारा दी, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का कल्याण करना है। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने उनके जीवन को सादगी और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनका दर्शन आज भी सार्वजनिक जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए दीन दयाल उपाध्याय दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.