अल्मोड़ा, अक्टूबर 27 -- Almora News: शंकर भट्ट,दन्या। सत्यों में आयोजित जल महोत्सव में सोलासिलंग निवासी कर्णिका ने कथक नृत्य में सुंदर प्रस्तुति दी। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत सहित अन्य ने कर्णिका को सम्मानित किया। कर्णिका पूर्व में भी देश के कई सांस्कृतिक मंचों में अपने नृत्य का जलवा बिखेर चुकी है। यहां पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पीतांबर पांडे, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, पूरन पांडे, राकेश अधिकारी, पान सिंह सतवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...