अल्मोड़ा, अक्टूबर 28 -- Almora News: अल्मोड़ा। खत्याड़ी पेयजल पंपिंग योजना के गांव से होकर गुजरने से चौमू के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को पंप हाउस तक प्रस्तावित सड़क के निरीक्षण के लिए अधिकारियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। योजना की जांच तक आगे की कार्रवाई नहीं करने की मांग की। सोमवार को गांव से पंप हाउस तक प्रस्तावित सड़क के निरीक्षण के लिए वन विभाग, राजस्व विभाग व जल संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे हुए थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। कहा कि खत्याड़ी पेयजल पंपिंग योजना गांव की सीमा के बीचों-बीच सड़क के किनारे से होकर गुजर रही है। ऐसे में सड़क किनारे निवास करने वाले लोगों को भविष्य में दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। ग्रामीणों ने खत्याड़ी पेयजल पंपिंग योजना की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच, चौमू के ग्रामीणों की आप...