अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- Almora News: संजय मठपाल, द्वाराहाट। नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर कमलेश का आमरण अनशन बुधवार को समाप्त हो गया है। देवभूमि निकाय संघ संयुक्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सोदा व ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष अशोक वाल्मीकि ने एसडीएम और ईओ से वार्ता की। बताया गया कि बहू को केपीएस ठेका कम्पनी से रखा जाएगा।। जिसके बाद कमलेश को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया गया। यह भी पढ़ें- देवभूमि उत्तराखंड सफाईकर्मी संघ का क्रमिक अनशन जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...