अल्मोड़ा, अक्टूबर 4 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने क्षेत्र में आवाजाही करने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक नाबालिग तेज रफ्तार स्कूटी में फर्राटा मारता पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिभावक को बुलाकर 25 हजार रुपये का चालान काट दिया। साथ ही वाहन सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...