Almora News: नशामुक्त समाज का संदेश लेकर रानीखेत में निकली मोटरसाइकिल रैली
अल्मोड़ा, नवम्बर 13 -- Almora News: रानीखेत। नशा मुक्ति भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 नवंबर को सीमांत मुख्यालय रानीखेत की ओर से मोटरसाइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। महानिरीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित रैली को उपमहानिरीक्षक सुरेश सुब्रमण्यम ने सीमांत मुख्यालय के मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गनियाद्योली, टैक्सी स्टैंड, गांधी चौक होते हुए वापस सीमांत मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जवानों और अधिकारियों ने बैनर व तख्तियों के माध्यम से युवाओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज को नशामुक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक परीक्षित बेहेरा, डॉ. चंद्रा ह्यांकी, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.