Almora News: नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 12 -- Almora News: प्रशांत रावत, धौलछीना। नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी एवं हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान कलोंन शिवालय से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की भागीदारी ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा पूरे धौलछीना बाजार से होते हुए रामलीला मैदान के निकट स्थित नवनिर्मित श्रीराम मंदिर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.