Almora News: नए भवन से छात्राओं की शिक्षा सुविधा में होगा सुधार: मेहरा
अल्मोड़ा, सितम्बर 12 -- Almora News: अल्मोड़ा। जागेश्वर से भाजपा विधायक मोहन सिंह महरा ने धौलादेवी ब्लॉक के राकउमावि पाली गुणादित्य के नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को लोकार्पण किया। 42 लाख 45 हजार रुपये की लागत से तैयार स्कूल भवन से छात्राओं की शिक्षा से संबन्धित तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी। इस दौरान विधायक ने कहा कि विद्यालय भवन से छात्राओं को अब बेहतर और गुणात्मक शैक्षिक सुविधाएं मिल सकेंगी। कहा कि प्रदेश सरकार महिला शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने स्कूल के लिए जमीन देने वाले दानदाताओं जमुना दत्त, प्रेम बल्लभ, केशव दत्त और जोगा दत्त के परिजनों का आभार जताया। जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने ग्रामीणों को नए भवन की बधाई देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। यहां प्रधानाचार्य विमल मेहता, प्रधानाचार्य महेंद्र बिष्ट, खीमानं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.