Almora News: धौलछीना में राम बारात में उमड़ी श्रद्धा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 29 -- Almora News: मुकेश सक्टा, धौलछीना। श्री रामलीला कमेटी धौलछीना की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में बुधवार रात राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। राम बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। धौलछीना बाजार क्षेत्र से ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच राम बारात निकाली गई, जिसमें शामिल लोग नाचते-गाते हुए रामलीला मंच तक पहुंचे। महोत्सव के तहत भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह का सुंदर प्रसंग मंचित किया गया। इसके साथ ही मंथरा-कैकई संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, राम-कौशल्या संवाद और राम-सीता संवाद सहित विभिन्न प्रसंगों का शानदार मंचन हुआ। राजा दशरथ और कैकई के बीच हुए संवाद तथा भगवान राम और माता कौशल्या के भावपूर्ण संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। यह भी पढ़ें- Almora News: धौलछीना में ढोल-नगाड़ों संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.