अल्मोड़ा, जुलाई 6 -- Almora News: रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के गांवों में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बरसात के मौसम में भी कई गांवों में पानी की किल्लत बनी हुई है। धूराफाट के बिल्लेख सहित आस-पास के गांवों में पिछले लंबे समय से पानी की किल्लत के चलते लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत रुकने का नाम नहीं ले रही है। धूराफाट क्षेत्र के कई गांवों में पानी के लिए बरसात में भी लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी नहीं आया है। पेयजल पंपिंग योजना से भी आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिस कारण ग्रामीण दूर दराज के पारंपरिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों में भी पानी की समस्या बनी रही, अब बरसात में भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिस कारण ग्रामीणों की दिनचर्या प्...