अल्मोड़ा, अक्टूबर 20 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर के धारानौला क्षेत्र में मंगलवार को सुबह ही जाम देखने को मिला, जिसके कारण सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई और वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों और लोगों के अनुसार सड़क के किनारे बेतरतीप खड़े वाहनों के कारण यहां आए दिन जाम की समस्या रहती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से पार्किंग की व्यवस्था करने और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...