अल्मोड़ा, नवम्बर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर के धारानौला क्षेत्र में सड़क किनारे बेतरतीप खड़े वाहनों के कारण यहां रोजाना जाम की समस्या देखने को मिल रही है। इसके कारण आमलोगों और स्थानीयों के साथ ही पर्यटक, व्यवसायी और वाहन चालक भी परेशान हैं। नगर के धारानौला में नो पार्किंग जोन पर सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब खड़े वाहन आमलोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इनके कारण धारानौला रोड पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन सड़क पर रेंगते नजर आते हैं। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि वाहनों को करबला अल्मोड़ा से लेकर सिकुड़ा बैंड केवल छह किमी चलने में ही घंटों बिताने पड़ते हैं। जाम से विद्यालय को आते-जाते बच्चों से लेकर कार्यालयी लोग और स्थानीय व्यापारी भी परेशान हैं। स्थानीय व्यवसायियों के अनुसार पार्किंग नह...