Almora News: द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी होंगे यूकेडी के प्रत्याशी
अल्मोड़ा, नवम्बर 1 -- Almora News: अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल यूकेडी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अल्मोड़ा जिले की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की ओर से जारी सूची में द्वाराहाट विधानसभा से पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही क्षेत्र के राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जारी की गई इस पहली सूची में द्वाराहाट के अलावा जिले की दो अन्य सीटों पर भी नाम फाइनल कर दिए गए हैं। पार्टी ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से दिनेश कुंजवाल को प्रत्याशी बनाया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड क्रांति दल ने चुनाव के लिए 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, इन नामों ने चौंकाया जागेश्वर से पूर्व विधायक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.