अल्मोड़ा, अक्टूबर 4 -- Almora News: संजय मठपाल, द्वाराहाट। ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट की अध्यक्षता में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने कांग्रेसियों से आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर से जनता की समस्याओं को सुनने और निराकरण के लिए प्रयास करने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण रावत, उपाध्यक्ष प्रताप रावत, पंकज बजेठा, कमल हर्बोला, तारी राम, तारा अधिकारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...