Almora News: द्वाराहाट में आपसी संघर्ष में नर गुलदार की मौत
अल्मोड़ा, नवम्बर 15 -- Almora News: द्वाराहाट। नगर से सटी ग्राम पंचायत विजयपुर में आपसी संघर्ष में एक नर गुलदार की मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब आठ बजे दो गुलदारों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद शनिवार सुबह पारंपरिक नौले के पास गुलदार का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और नियमानुसार शव को नष्ट कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव के पास दो गुलदारों की तेज गुर्राहट सुनाई दी, जिससे दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। करीब आधा घंटे तक चले संघर्ष के बाद ग्रामीणों ने एक वयस्क गुलदार को दूसरी ओर जाते हुए देखा। शनिवार सुबह जब ग्रामीण पारंपरिक नौले पर पानी लेने पहुंचे तो वहां समीप ही एक गुलदार मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.