अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- Almora News: द्वाराहाट। ब्लॉक के कोटिला और ग्वाड़ गांवों में लंबे समय से बने गुलदार की दहशत से राहत मिली है। रविवार रात को वन विभाग के पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। सोमवार सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को कब्जे में ले लिया। इसके बाद डरे हुए ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। द्वाराहाट के विभिन्न क्षेत्रों में बीते कई हफ्तों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार ने क्षेत्र के कई मवेशियों को अपना निवाला बनाकर नुकसान पहुंचाया था, जिससे स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों में भारी भय व्याप्त था। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वन विभाग से गांव में तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की थी। वन विभाग की टीम ने करीब एक सप्ताह पूर्व ग्वाड़ गांव के समीप पिंजरा स्थापित किया था। वन क्षेत्...