Almora News: दौड़, लंबी कूद और गोला क्षेपण में दिखाया दमखम
अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में जिले के सभी 11 ब्लॉकों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन गुरुवार को दौड़, लंबी कूद और गोला क्षेपण जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-19 बालिका सौ व दो सौ मीटर दौड़ में मनस्वी नेगी, लंबी कूद में किरण, गोला क्षेपण में सविता डोलिया, बालक वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ में नितिन, तीन हजार मीटर दौड़ में नितिन बिष्ट, गोला क्षेपण में मयंक रावत और लंबी कूद में पवन बंगारी पहले स्थान पर रहे।अंडर-17 बालिका वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में अनुष्का फुलारा, लंबी कूद में हिमानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। यहां विधायक मनोज तिवारी, डीईओ माध्यमिक शिक्षा चंदन सिंह बिष्ट, आशीष कुमार वर्मा, जिला खेल समन्वयक नवीन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.