Almora News: दो लावारिस पशुओं ने हाईवे पर रोकी आवाजाही
अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- Almora News: अल्मोड़ा। दो लावारिस पशुओं ने रविवार को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। आधे घंटे से भी अधिक समय तक पशुओं के सड़क से नहीं हटने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। चितई, जागेश्वर और अन्य क्षेत्रों को जाने वाले लोग परेशान रहे। अल्मोड़ा में नगर से लेकर गांवों तक लावारिस पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार को चितई के पास दो लावारिस मवेशी अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे में चितई के पास सड़क के बीचों-बीच बैठ गए। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी रुक गई। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने मवेशियों को सड़क से हटाने के प्रयास करते रहे, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। करीब आधे घंटे बाद जाकर पशुओं को हाईवे पर से हटाया जा सका। तब जाकर आवाजाही शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.