अल्मोड़ा, अगस्त 24 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। स्प्रिंग डेल्स स्कूल में दो दिवसीय रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशेषज्ञ डॉ. कपिल नयाल, डॉ. दीप जोशी ने छात्रों के रोबोटिक प्रोजेक्ट्स की गहराई से समीक्षा की। बच्चों को एआई के भविष्य और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ज्योत्सना सोहनलाल और प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम को बच्चों के लिए उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...