Almora News: देवली में वन कर्मियों के साथ डॉक्टरों की टीम भी पहुंची
अल्मोड़ा, नवम्बर 24 -- Almora News: अल्मोड़ा। देवली में गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन कर्मियों के साथ गांव में डॉक्टरों की टीम भी पहुंची और गुलदार की गतिविधियों की निगरानी की। अन्य गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में भी विभाग की ओर से गश्त की गई। अल्मोड़ा नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में आए दिन गुलदार दिखने से दहशत बनी हुई है। देवली में बीते दिनों गुलदार के घर के आंगन के पास ही बकरी पर हमला कर दिया था। इसके बाद भी क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा था। रविवार को एसडीओ काकुल पुंडीर ने भी क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन कर्मियों के अलावा रेस्क्यू टीम व डॉक्टरों की टीम भी क्षेत्र में पहुंची और गुलदार की गतिविधि को ट्रैक किया। क्षेत्र में ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। यहां गश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.