Almora News: देवली में दिखे तीन गुलदार, दुगालखोला में लगाया पिंजरा
अल्मोड़ा, नवम्बर 20 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत से लोग परेशान हैं। बुधवार को लोधिया क्षेत्र में देवली ग्राम सभा में दोपहर में ही एक साथ तीन गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत व्याप्त है। दुगालखोला में भी आए दिन गुलदार दिखने से वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, देवली गांव में पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही काफी बढ़ गई है। बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे तीन गुलदार एक साथ गांव में दिखाई दिए। स्थानीय लोगों की ओर से इसका वीडियो भी बनाया गया है और यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में गुलदारों का झुंड घर के आसपास ही खेतों में घूमते हुए दिखाई दे रहा है। ग्राम प्रधान खष्टी लटवाल ने बताया कि दिन में ही घरों के आसपास गुलदारों के आने से लोग दहशत में है। वन विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.